राजस्थान के शाहपुरा में गणपति पंडाल में मिले मांस के टुकड़े, लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
भीलवाड़ा (राजस्थान) के शाहपुरा में गणपति विसर्जन के बाद खाली हुए पंडाल में बुधवार सुबह कथित तौर पर मांस के टुकड़े मिले। बकौल रिपोर्ट्स, इसका पता चलते ही पंडाल के पास सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन कर बाज़ार बंद कर दिया। तनाव को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
read more at News18 हिंदी


