राजस्थान के स्कूलों में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक रहेगा शीतकालीन अवकाश
राजस्थान के स्कूलों में 25 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि प्रदेश में 24 दिसंबर से शीतलहर बढ़ने की संभावना व्यक्त किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि कड़ाके की सर्दी पड़ने पर स्कूलों में अवकाश का निर्णय लिया जाएगा।
read more at हिन्दुस्तान


