Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 3 साल में घट गए 20 लाख स्टूडेंट्स, मंत्री बोले - कांग्रेस ज़िम्मेदार

short by श्वेता यादव / on Saturday, 17 May, 2025
आंकड़ों के अनुसार, सत्र 2021-22 में राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 97,15,989 छात्र नामांकित थे, जबकि मौजूदा सत्र 2024-25 में यह संख्या घटकर 78,03,846 रह गई। यानी तीन वर्षों में 19 लाख से अधिक छात्रों ने सरकारी स्कूलों से मुंह मोड़ लिया। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के मुताबिक, इसमें पिछली कांग्रेस सरकार की नीतियां ज़िम्मेदार हैं।