Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान पुलिस में उर्दू/फारसी की जगह हिंदी का होगा प्रयोग! गृह राज्यमंत्री ने DGP को लिखा पत्र

short by खुशी / on Saturday, 14 June, 2025
राजस्थान के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने पुलिस महानिदेशक को एक पत्र लिखकर पुलिस विभाग के सभी पत्राचार, आदेश, सूचनाओं और दस्तावेज़ों में उर्दू/फारसी शब्दों की जगह हिंदी शब्दों के इस्तेमाल को लेकर एक प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। बकौल मंत्री, उर्दू/फारसी शब्द मुगल काल से चलते आ रहे हैं जिसे समझने में लोगों को परेशानी होती है।