Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में 100 यूनिट फ्री बिजली की योजना में नहीं जोड़े जाएंगे नए उपभोक्ता: सरकार

short by शिव / on Tuesday, 23 July, 2024
राजस्थान सरकार ने विधानसभा में विधायक राधेश्याम बैरवा के सवाल के जवाब में बताया है कि राज्य में जारी 100 यूनिट फ्री बिजली योजना में नए उपभोक्ताओं को जोड़ने की कोई योजना नहीं है। सरकार ने बताया कि जिन पंजीकृत उपभोक्ताओं ने एक जन आधार से एक घरेलू कनेक्‍शन पंजीकृत करा लिया है उन्हें योजना का लाभ मिल रहा है।