राजस्थान में 123 शिक्षकों पर दर्ज हुई FIR, फर्ज़ी तरीके से नौकरी हासिल करने का है आरोप
राजस्थान में पिछली सरकार के दौरान रीट परीक्षा के माध्यम से शिक्षक बने 123 शिक्षकों के खिलाफ फर्ज़ीवाड़े का केस दर्ज हुआ है। इन शिक्षकों पर डमी कैंडिडेट बैठाने, फर्ज़ी तस्वीरें लगाने और अनुचित तरीकों से पेपर हल करने के आरोप हैं। बकौल रिपोर्ट्स, इनमें से 95% शिक्षक जालोर ज़िले के हैं जिसे पेपरलीक माफियाओं का गढ़ माना जाता है।
read more at हिन्दुस्तान


