Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में 2 नाबालिग छात्राओं का कराया गया बाल विवाह, चूड़ियों व सिंदूर के साथ पहुंचीं स्कूल

short by खुशी / on Tuesday, 30 July, 2024
बूंदी (राजस्थान) में बीते दिनों 15 व 16 साल की 2 बहनों के चूड़ियां पहनकर व सिंदूर लगाकर स्कूल पहुंचने पर उनके बाल विवाह की बात सामने आई। स्कूल के एक शिक्षक ने 'भाषा' को बताया कि विवाह के बाद अधिकारियों से शिकायत करने का कोई फायदा नहीं होता और विरोध करने पर छात्राओं का स्कूल छुड़वाया जा सकता है।