राजस्थान में 3 वाहनों में टक्कर होने के बाद ट्रक में लगी आग, ज़िंदा जले ड्राइवर व खलासी
जयपुर (राजस्थान) में सोमवार सुबह दूध के टैंकर, ट्रक व एक अन्य वाहन में टक्कर होने के बाद ट्रक में आग लग गई जिसमें उसके ड्राइवर व खलासी ज़िंदा जल गए। बकौल रिपोर्ट्स, करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
read more at हिन्दुस्तान


