राजस्थान में 7वीं कक्षा के छात्र को वॉर्डन ने हॉस्टल की छत से फेंका, हुई मौत
करौली (राजस्थान) में निजी आवासीय स्कूल के हॉस्टल के वॉर्डन पर 7वीं कक्षा के एक छात्र को हॉस्टल की छत से फेंकने का आरोप लगा है। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के आठवें दिन रविवार को छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्र के परिजन के आरोप पर मामले में वॉर्डन समेत 2 शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


