राजस्थान में ACB ने ₹50,000 की रिश्वत लेते थाना अधिकारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
जोधपुर (राजस्थान) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए एक थाना अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एक एसीबी अधिकारी ने बताया कि एक शख्स का केस रफा-दफा करवाने के लिए थाना अधिकारी ने रिश्वत की मांग की थी। परिवादी की शिकायत के बाद से एसीबी थाना अधिकारी का पीछा कर रही थी।
read more at हिन्दुस्तान


