Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में IAS-IPS अधिकारियों के बाद किया गया 183 RAS अफसरों का तबादला

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 24 September, 2024
राजस्थान सरकार ने 183 आरएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। राजेश सिंह को पर्यटन विकास निगम (जयपुर) का कार्यकारी निदेशक, जसवंत सिंह को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त (बीकानेर), सुरेश कुमार नवल को जयपुर का राजस्व अपील अधिकारी व दीप्ति शर्मा को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त (अजमेर) बनाया गया है। इससे पहले 22 आईएएस व 58 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ था।