Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में अंशकालीन पुजारियों का मानदेय बढ़ाकर किया गया ₹7500/माह

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 9 February 2025
राजस्थान मंत्रिमंडल की बैठक में अंशकालीन पुजारियों के मानदेय को ₹5,000 से बढ़ाकर ₹7500/माह किया गया है। देवस्थान विभाग के प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के 390 मंदिरों व आत्मनिर्भर श्रेणी के 203 मंदिरों में भोगराग को दोगुना कर 3,000/माह प्रति मंदिर किया गया। वहीं, 6 मंदिरों व आत्मनिर्भर श्रेणी के 26 मंदिरों के जीर्णोद्धार-मरम्मत कार्यों के लिये ₹101 करोड़ मंज़ूर हुए।