राजस्थान में अल्ट्रासाउंड के बहाने डॉक्टर ने 16 साल की लड़की से की छेड़छाड़, अस्पताल होगा सीज़
बाड़मेर (राजस्थान) में एक डॉक्टर पर 16-वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। पीड़िता के मुताबिक, अल्ट्रासाउंड रूम में डॉक्टर ने उसे गलत तरीके से छुआ और विरोध करने पर हटा। डॉक्टर के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट में मामला दर्ज हुआ है। सीएमएचओ विष्णुराम विश्नोई ने कहा कि हॉस्पिटल सीज करने के निर्देश दिए गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


