राजस्थान में अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, हेड कॉन्स्टेबल की मौत
टोंक (राजस्थान) में मंगलवार शाम को अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी जिसमें हेड कॉन्स्टेबल खुशीराम घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास कर रहे थे और इसी दौरान चालक ने वाहन को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


