राजस्थान में उप-सरपंच की मौत होने के 24 घंटों के अंदर उनकी पत्नी व बेटे ने भी तोड़ा दम
भीलवाड़ा (राजस्थान) में शनिवार को सत्यनारायण सोनी (53) नामक उप-सरपंच की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, इसकी सूचना मिलने पर उनकी पत्नी व 19 वर्षीय बेटे की भी तबीयत बिगड़ गई और दोनों ने रविवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। बकौल डॉक्टर, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर तीनों की मौत का कारण स्पष्ट होगा।
read more at Public


