राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 4 मज़दूरों की हुई मौत, 12 झुलसे
अलवर (राजस्थान) के भिवाड़ी में मंगलवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 4 मज़दूरों की मौत हो गई जबकि 12 मज़दूर बुरी तरह झुलस गए। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समय फैक्ट्री में करीब 50 कर्मचारी मौजूद थे व आग पर काबू पाने में डेढ़ घंटे का समय लगा। उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने घटना पर शोक जताया है।
read more at हिन्दुस्तान


