राजस्थान में करंट लगने से 8 मज़दूरों की हुई मौत, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन
झुंझुनूं (राजस्थान) के छापोली में सोमवार को सड़क निर्माण में लगे 8 मज़दूरों की करंट लगने से मौत हो गई। बजरी मिलाने के काम में आने वाली मशीन ऊपर से गुज़र रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने व घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


