Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में गर्भवतियों के लिए बदले ब्लड बैंक के नियम, रिप्लेसमेंट डोनर की अनिवार्यता खत्म

short by खुशी / on Tuesday, 28 July, 2026
राजस्थान सरकार ने सरकारी अस्पतालों में भर्ती गर्भवती महिलाओं को खून चढ़ाने के लिए रिप्लेसमेंट डोनर लाने की अनिवार्यता खत्म कर दी है। राजस्थान स्टेट ब्लड बैंक ट्रांसफ्यूजन काउंसिल के आदेशानुसार, यह फैसला गर्भवती महिलाओं/गंभीर अनीमिया पीड़ित महिलाओं/प्रसव के लिए भर्ती गर्भवतियों पर लागू होगा। मई से अबतक प्रदेश के 5 ज़िलों में 19 प्रसूताओं की मौत हो चुकी है।