Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में गलत इंजेक्शन से हुई 17 वर्षीय लड़के की मौत, सदमे में दादी ने भी तोड़ा दम

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 23 August, 2024
पाली (राजस्थान) में गुरुवार को 17-वर्षीय लड़के की बुखार के बाद झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन दिए जाने के चलते मौत हो गई। शुक्रवार को इकलौते पोते की मौत की खबर सुनकर सदमे में उसकी दादी की भी मौत हो गई। बकौल परिजन, वे पुलिस के पास गए थे लेकिन उन्होंने क्लिनिक संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं की।