राजस्थान में घर में घुसकर की गई कांग्रेस नेता की हत्या
जालौर (राजस्थान) में घर में घुसकर कांग्रेस नेता विजयराज देवासी की हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने धारदार हथियार से उन पर कई वार किए जिससे उनकी गर्दन और सिर पर चोट आई और अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना पर कांग्रेस नेता वैभव गहलोत ने कहा, "अपराधियों में पुलिस व कानून का...खौफ नहीं है।"
read more at X


