Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर निकली भर्ती

short by Himanshu / on Tuesday, 18 August, 2026
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 14 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इनमें 793 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र और 81 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए हैं।