राजस्थान में टैंकर से टकराई रॉन्ग साइड से आ रही टैक्सी, 6 लोगों की हुई मौत
राजस्थान के सिरोही में रविवार रात रॉन्ग साइड से आ रही एक टैक्सी एक टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में टैक्सी में सवार कम-से-कम 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैक्सी में सवार लोग ड्यूटी करने के बाद उदयपुर की तरफ अपने गांव लौट रहे थे।
read more at X


