Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में ट्रेलर व कंटेनर की टक्कर के बाद आग लगने से दोनों वाहनों के चालक ज़िंदा जले

short by प्रियंका वर्मा / on Tuesday, 17 December, 2024
नागौर (राजस्थान) में मंगलवार को एक ट्रेलर और कंटेनर की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई जिसमें दोनों वाहनों के ड्राइवर ज़िंदा जल गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त भीलवाड़ा के प्रेमराज जाट और नोखा के हंसराज के रूप में हुई है। बकौल पुलिस, दोनों ड्राइवर वाहनों के केबिन में फंस गए थे।
read more at भाषा