Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में तलवार लेकर ससुराल पहुंचा युवक, पत्नी और सास-ससुर पर किया हमला

short by पंकज कसरादे / on Saturday, 27 December, 2025
पाली (राजस्थान) में पत्नी के मायके से वापस न आने से नाराज़ पति तलवार लेकर ससुराल पहुंच गया और पत्नी व सास-ससुर पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था जिससे तंग आकर पत्नी अपने मायके आ गई थी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।