Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में बीजेपी विधायक की फिसली ज़ुबान, कहा- PM ने माताओं का सिंदूर उखाड़ दिया

short by मनीष झा / on Sunday, 25 May, 2025
राजस्थान में तिरंगा यात्रा के दौरान 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर भाषण देते समय बीजेपी विधायक हमीर सिंह की ज़ुबान फिसल गई। उन्होंने भाषण देते समय कहा, "ऑपरेशन सिंदूर क्यों करना पड़ा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माताओं का सिंदूर उखाड़ दिया इसलिए इसका नाम 'ऑपरेशन सिंदूर' रखा गया।" गौरतलब है, हमीर सिंह के इस भाषण का वीडियो भी सामने आया है।