Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में बाराती ने दुल्हन पक्ष के 9 लोगों को कार से कुचला, एक की हुई मौत

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 18 November 2024
दौसा (राजस्थान) में रविवार को कथित तौर पर पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद में एक बाराती ने दुल्हन पक्ष के 9 लोगों को कार से कुचल दिया जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक दुल्हन का चचेरा भाई बताया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।