राजस्थान में बदमाशों ने दिनदहाड़े बीजेपी नेता पर हमला कर हथौड़े से तोड़े हाथ-पैर, हुई मौत
अलवर (राजस्थान) के बीजेपी अल्संख्यक मोर्चा के सदस्य यासीन खान पर गुरुवार को कोटपूतली-बहरोड़ में अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, करीब 12 बदमाशों ने कार रुकवाकर यासीन पर सरिए, कुल्हाड़ी व हथौड़े से हमला किया जिससे उनके हाथ-पैर और कमर की हड्डियां टूट गईं। बकौल पुलिस, यासीन की शुक्रवार को अस्पताल में मौत हो गई।
read more at News18 हिंदी


