राजस्थान में रेज़िडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से बिगड़े हालात, 1 दिन में 700 से अधिक ऑपरेशन टले
राजस्थान में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर रेज़िडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से सरकारी अस्पतालों में हालात बिगड़ गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, हड़ताल के तीसरे दिन मंगलवार को प्रदेशभर में 700 से अधिक ऑपरेशन टालने पड़े। सवाई मानसिंह अस्पताल (जयपुर) में हड़ताल के कारण मंगलवार को 100 सर्जरी टाली गईं। अस्पताल के प्राचार्य दीपक माहेश्वरी ने हड़ताल की आलोचना की।


