राजस्थान सरकार ने 14 ज़िलों की 80 तहसीलों में की सूखे की घोषणा
राजस्थान सरकार ने कम बारिश, पानी की कमी और खरीफ की फसल के नुकसान के कारण 14-ज़िलों की 80-तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। इनमें से 69 तहसीलें गंभीर रूप से प्रभावित हैं जबकि 11 तहसीलों पर इसका मध्यम असर है। राज्य में 1 जून-30 सितंबर के बीच 350.83 मिमी बारिश हुई जबकि सामान्य बारिश 424.71 मिमी होनी चाहिए थी।
read more at Hindustan Times


