रेणुकास्वामी हत्या मामले में 18 जुलाई तक बढ़ाई गई ऐक्टर दर्शन की न्यायिक हिरासत
बेंगलुरु की एक अदालत ने गुरुवार को रेणुकास्वामी हत्या मामले में आरोपी कन्नड़ अभिनेता दर्शन, उनकी मित्र पवित्रा गौड़ा और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 18 जुलाई तक बढ़ा दी। दर्शन समेत अन्य सभी 17 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए अदालत में पेश किया गया था। गौरतलब है कि सभी की न्यायिक हिरासत आज समाप्त हो रही थी।
read more at भाषा


