रेणुकास्वामी हत्या मामले में ऐक्टर दर्शन की ज़मानत को SC में चुनौती देगी कर्नाटक सरकार
कर्नाटक सरकार ने रेणुकास्वामी हत्या मामले में ऐक्टर दर्शन और अन्य आरोपियों को ज़मानत देने के हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने इसे लेकर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर करने की मंज़ूरी दे दी है। दर्शन को 30-अक्टूबर को स्वास्थ्य कारणों के चलते अंतरिम ज़मानत पर रिहा किया गया था।
read more at भाषा


