रातों-रात सफलता नहीं मिली, 22 साल से इंडस्ट्री में हूं: दिलजीत दोसांझ
सिंगर-ऐक्टर दिलजीत दोसांझ ने कहा है कि उन्हें रातों-रात सफलता नहीं मिली है। उन्होंने कहा, "आप एक दिन में सफलता हासिल नहीं कर सकते हैं। मैं करीब 22 वर्षों से इंडस्ट्री में हूं। आज जहां हूं उसके लिए दिन-रात काम किया है।" दिलजीत ने आगे कहा, "सफलता के लिए कीमत चुकाई है...मैं अपने परिवार को ज़्यादा समय नहीं दे पाया।"


