रितेश ने अभिषेक बच्चन से पूछा- दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं?, उनकी प्रतिक्रिया हुई वायरल
ऐक्टर रितेश देशमुख ने अपने शो 'केस तो बनता है' में ऐक्टर अभिषेक बच्चन से पूछा कि वह दूसरे बच्चे की प्लानिंग कब कर रहे हैं जिस पर अभिषेक की प्रतिक्रिया वायरल हो गई है। अभिषेक पहले तो शरमा गए और फिर कहा, "उम्र का लिहाज़ करो, मैं तुमसे बड़ा हूं।" इस पर रितेश ने अभिषेक के पैर छू लिए।
read more at इंडिया टीवी


