रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे पर धंसा 50 मीटर लंबी सुरंग का हिस्सा, आवाजाही हुई बंद
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) में भारी बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे पर लगभग 50 मीटर लंबी सुरंग के आगे का हिस्सा धंसने से उसे बंद कर दिया गया है। इसके चलते इस रास्ते से केदारनाथ धाम जाने वाले वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। वहीं, बद्रीनाथ क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।
read more at ABP न्यूज़


