रान्या राव को सोना तस्करी मामले में मिली ज़मानत, जेल से अभी नहीं होंगी रिहा
बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुईं अभिनेत्री रान्या राव और सह-आरोपी तरुण कोंडराजू को आर्थिक अपराध न्यायालय ने सोने की तस्करी के मामले में ज़मानत दे दी है। हालांकि, रान्या को विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम (सीओएफईपीओएसए) के तहत दर्ज मामले में जेल में ही रहना होगा। उन्हें ₹2 लाख के मुचलके पर सशर्त ज़मानत मिली है।
read more at हिन्दुस्तान


