Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रिपोर्ट्स में दावा- पंजाब में 30 मिनट तक गलत दिशा में चलती रही ट्रेन, रेलवे ने किया खंडन

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 19 September, 2024
कोलकाता से अमृतसर जा रही एक ट्रेन के जालंधर (पंजाब) से 30 मिनट तक गलत दिशा में चलने की रिपोर्ट्स का रेलवे ने खंडन किया है। डीआरएम फिरोज़पुर के मुताबिक, "ट्रैक के रखरखाव कार्य के कारण ट्रेन को वाया नकोदर डायवर्ट किया गया था।" बकौल रिपोर्ट्स, नकोदर जंक्शन पर ट्रेन के इंजन का छोर बदलकर उसे वापस लाया गया।