रेप-हत्या केस को लेकर प्रदर्शन के बीच देर रात कोलकाता के अस्पताल में घुसी भीड़, की तोड़फोड़
महिला डॉक्टर के रेप-हत्या केस को लेकर विरोध प्रदर्शन के बीच बुधवार देर रात अज्ञात लोग कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में घुस गए और तोड़फोड़ की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीड़ ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को भी पीटा। एक डॉक्टर ने बताया, "हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं...बाहर से आकर लोगों ने तोड़फोड़ की...देखिए इमरजेंसी वॉर्ड की क्या हालत की है।"
read more at हिन्दुस्तान


