रुपए में आई तेज़ी, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.74 पर खुला
घरेलू शेयर बाज़ारों में सकारात्मक रुख के बीच भारतीय रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.74 पर खुला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण इस पर दबाव है।
read more at भाषा


