रैपर ड्रेक ने किया खुलासा, जुआ खेलकर एक माह में गवां दिए $8 मिलियन
कनाडाई रैपर ड्रेक ने अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में खुलासा किया है कि उन्होंने एक महीने के अंदर खेलों में जुआ लगाकर $8 मिलियन गंवा दिए हैं। उन्होंने लिखा, "जुए का दूसरा पहलू भी दिखाना चाहता हूं...हाल ही में हुए नुकसान से परेशान हूं।" पिछले महीने ड्रेक ने आईपीएल के फाइनल मैच में आरसीबी पर दांव लगाया था।


