राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात होंगे स्नाइपर्स, सुरक्षा होगी और कड़ी
राम मंदिर (अयोध्या) की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया गया है जिसके तहत मंदिर परिसर में स्नाइपर्स तैनात किए जाएंगे। यूपी सरकार ने अयोध्या के राम मंदिर, हाईकोर्ट, लोक भवन, मेट्रो सुविधाओं और क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) की सुरक्षा के लिए स्नाइपर राइफल्स की खरीद को मंज़ूरी दी है। निगरानी के लिए 14 टेलीस्कोप सर्च मिरर भी खरीदे जाएंगे।
read more at News18 हिंदी


