राम मंदिर दान विवाद के बाद हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में बिना जेब वाले कपड़े पहनेंगे पुजारी
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बाद हरिद्वार (उत्तराखंड) में मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने दान/चढ़ावे की निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज के अनुसार, समिति में शामिल पुजारी बिना जेब वाले कपड़े पहनेंगे। बकौल महाराज, 2-3 दिन में पुजारियों के लिए बिना जेब वाली यूनिफॉर्म तैयार कराई जाएगी।
read more at ABP न्यूज़


