Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राम रहीम को 6 बार परोल-फरलो देने वाले पूर्व जेलर को हरियाणा में मिला बीजेपी का टिकट

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 5 September, 2024
रेप-हत्या के दोषी गुरमीत राम रहीम को 6 बार परोल-फरलो देने वाले रोहतक (हरियाणा) की जेल के पूर्व जेलर सुनील सांगवान को बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए दादरी सीट से टिकट दिया है। सांगवान 5 वर्ष तक रोहतक की जेल में जेल अधीक्षक रहे थे। जेल अधीक्षक की सिफारिश पर ही सरकार किसी कैदी को परोल/फरलो देती है।