रिया कपूर से कहा था मैं हिंदी गाने नहीं बना सकता, उन्होंने सालभर मुझे मनाया: दिलजीत
सिंगर-ऐक्टर दिलजीत दोसांझ ने बताया है कि प्रोड्यूसर रिया कपूर ने फिल्म 'क्रू' का 'नैना' गाना गाने के लिए उन्हें एक साल तक मनाया था। दिलजीत ने कहा, "मैंने उनको बताया था कि मैं बॉलीवुड के लिए गाने नहीं बना सकता लेकिन उन्होंने मुझसे यह करवा लिया।" बकौल दिलजीत, हिंदी गाने बनाने में उन्हें संघर्ष करना पड़ता है।


