रियान पराग ने वैभव संग फोटो खिंचवाने से किया इनकार, 15 वर्षीय क्रिकेटर का रिऐक्शन हुआ वायरल
आरआर के कप्तान रियान पराग से पैपराज़ी ने मुंबई एयरपोर्ट पर उनके पीछे खड़े टीम के 15-वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी के साथ तस्वीर खिंचवाने का अनुरोध किया। इसपर पराग ने मना करते हुए मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, "हम कोई फिल्म स्टार नहीं हैं।" उनके बयान पर वैभव का रिऐक्शन वायरल हो गया और वीडियो में वह पराग को घूरते दिखे।
read more at News18 हिंदी


