Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रायन रिकल्टन बने मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

short by Himanshu / on Wednesday, 29 April, 2026
मुंबई इंडियंस के ओपनर रायन रिकल्टन ने बुधवार को आईपीएल-2026 में सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ 55 गेंदों पर 123* रनों की पारी खेली। इसके साथ ही वह फ्रैंचाइज़ी के लिए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम था जिन्होंने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 114* रन जड़े थे।
read more at ESPNcricinfo