रियलिटी लैब्स टीम से 1,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी मेटा
रिपोर्ट्स के अनुसार, मेटा अपनी रियलिटी लैब्स डिवीज़न के लगभग 10% कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है जिससे करीब 1,500 कर्मचारी प्रभावित होंगे। 'न्यूयॉर्क टाइम्स' के अनुसार, इसकी घोषणा मंगलवार को हो सकती है। छंटनी से मुख्य रूप से वर्चुअल रियलिटी हेडसेट और मेटा के वीआर-आधारित सोशल नेटवर्क होराइज़न वर्ल्ड्स पर काम करने वाली टीमें प्रभावित होंगी।
read more at NewsBytes


