रील बनाते समय यूपी में छठी मंज़िल से गिरी 16 वर्षीय लड़की
गाज़ियाबाद (यूपी) में रील बनाते समय 16-वर्षीय लड़की छठी मंज़िल से गिर गई जिसके बाद वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। वीडियो में लड़की सड़क पर लहूलुहान हालत में लोगों से ऐंबुलेंस व पापा को बुला दो कहती दिख रही है। दरअसल, लड़की के हाथ से मोबाइल फिसल गया था जिसे पकड़ने की कोशिश में वह गिर गई।
read more at हिन्दुस्तान


