रील बनाने के लिए MP के बांध में लाश की तरह पड़ा रहा युवक; पुलिस आई तो उठकर भागा
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के वीरपुर बांध में टिंकू नामक युवक काफी देर तक लाश की तरह पानी में पड़ा रहा जिसे लोगों ने मुर्दा समझ लिया। वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक पानी से निकलकर भागा लेकिन पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह रील बनाने के लिए ऐसा नाटक कर रहा था।
read more at हिन्दुस्तान


