Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रिलायंस पावर का शेयर 5% तक लुढ़का, लगातार दूसरे ट्रेडिंग सेशन में लगा लोअर सर्किट

short by आकांक्षा / on Monday, 7 October, 2024
रिलायंस पावर का शेयर 7 अक्टूबर को बीएसई पर सुबह पिछले बंद भाव से 5% टूटकर ₹48.43 पर खुला और लगातार दूसरे कारोबारी सेशन में शेयर में लोअर सर्किट लग गया है। कंपनी का मार्केट कैप गिरकर ₹19,454 करोड़ पर आ गया है। बीएसई के डेटा के मुताबिक, साल 2024 में अब तक शेयर की कीमत दोगुनी हो चुकी है।