रिलायंस फाउंडेशन का अस्पताल पहलगाम के घायलों का मुफ्त में इलाज करेगा: मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए इसमें मरने वाले लोगों के लिए दुख जताया है। उन्होंने कहा, "मुंबई में हमारा रिलायंस फाउंडेशन सर एचएन अस्पताल सभी घायलों का मुफ्त इलाज करेगा। आतंकवाद मानवता का दुश्मन है, इसे किसी भी तरह से किसी भी व्यक्ति द्वारा समर्थन नहीं दिया जाना चाहिए।"
read more at 'X'


